प्रयागराज में भव्य “ग्रैंड प्रिंसिपल मीट” का सफल आयोजन
प्रयागराज में भव्य “ग्रैंड प्रिंसिपल मीट” का सफल आयोजन
150 प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं काउंसलरों की उपस्थिति में 100 करोड़ की छात्रवृत्ति योजना लॉन्च
प्रयागराज। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समन्वय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शिक्षा सेतु द्वारा रविवार को प्रयागराज के प्रतिष्ठित l होटल प्लेसिड में एक भव्य “ग्रैंड प्रिंसिपल मीट” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं करियर काउंसलर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण। निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान जयपुर द्वारा 100 करोड़ रुपये की विशाल छात्रवृत्ति योजना का औपचारिक शुभारंभ रहा। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य मेधावी, प्रतिभाशाली एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करना है, ताकि कोई भी छात्र आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे।
विश्वविद्यालय के एडमिशन डायरेक्टर अतिंदर पाल सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शोध गतिविधियों, प्लेसमेंट रिकॉर्ड तथा विभिन्न प्रोफेशनल एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निम्स यूनिवर्सिटी का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करना है।
उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय में मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी सहित अनेक क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। 100 करोड़ की छात्रवृत्ति योजना विशेष रूप से मेधावी छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज की सांसद की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार है तथा इस प्रकार के शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्यों एवं काउंसलरों ने भी अपने विचार साझा किए और विश्वविद्यालय की योजनाओं एवं छात्रवृत्ति पहल की सराहना की। संवाद सत्र में विद्यालयों और विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग, करियर मार्गदर्शन, स्कॉलरशिप चयन प्रक्रिया एवं छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
अंत में शिक्षा सेतु के निदेशक अवनीश कुमार एवं सुनील कुमार राय ने सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, काउंसलरों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा सेतु का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण करना है, जिससे विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।
यह “ग्रैंड प्रिंसिपल मीट” शिक्षा जगत में सहयोग, संवाद और उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
admin