सराय इनायत पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण कर 03 अभियुक्त गिरफ्तार
सराय इनायत पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण कर 03 अभियुक्त गिरफ्तार
कब्जे से चोरी हुए सफेद व पीली धातु के आभूषण (अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये/-) बरामद
जितेंद्र शुक्ला
गंगापार। सराय इनायत पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी के लगभग 70 लाख रुपए के गहने बरामद किए गए प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक-09.03.2026 को विनय कुमार सोनी पुत्र स्व0 गोपीनाथ सोनी निवासी ग्राम रामापुर थाना सरायइनायत प्रयागराज अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गये थें, दिनांक-10.03.2026 को जब वह वापस आए तो अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।सूचना पर थाना प्रभारी सरायइनायत संजय गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दी।मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने चोरी की घटना से संबंधित 03 अभियुक्तों 1. यश सोनी पुत्र कृष्णकुमार सोनी निवासी मन्सूराबाद थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. आर्यस सोनी पुत्र शत्रुधन वर्मा निवासी पूरा पजावा बमरौली थाना पूरामूफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज 3. आदित्य सोनी पुत्र श्याम सून्दर सोनी निवासी निवासी मन्सूराबाद थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को चोरी हुए सफेद व पीली धातु के आभूषण (अनुमानित कीमत 70/- लाख रुपये) के साथ थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत नसीरापुर अण्डर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह आभूषण की दुकानों में कारीगरी का काम किया करते थे और विनय कुमार सोनी के घर की एक युवती से पूर्व परिचित थे तथा युवती को बहला फुसलाकर युवती के घर पर किसी के न होने की जानकारी प्राप्त कर दिनांक-09/10.03.2026 की रात्रि को घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे पीली व सफेद धातु के आभूषण चोरी कर लिया गया एवं आभूषणों को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत नसीरापुर अण्डर पास के पास छुपा दिया गया था । सरायइनायत पुलिस द्वारा पूछताछ करने गोपीनाथ सोनी घर की उक्त युवती ने बताया कि मेरे द्वारा ही घर पर किसी के न होने की सूचना उपरोक्त अभियुक्तों को दी गयी बरामदगी का विवरण- में रानी हार पीली धातु , जोधा हार पीली धातु , मंगलसूत्र पीली धातु ,जोधा अंगूठी पीली धातु ,मांगटीका पीली धातु ,प्लेट सफेद धातु ,कड़ा सफेद धातु, पायल सफेद धातु , 01 चैन सफेद धातु । गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिश टीम-प्रशि0आई0पी0एस0 ईश्वर लाल गुर्जर . थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता थानाध्यक्ष. उ0नि0 अंकित सिंह, उ0नि0 मनोज यादव उ0नि0 रजनीश शुक्ला, का0 अनुराग यादव, . का0 सर्वेश, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागरा
admin