एमपीएस स्कूल के श्रेयांश को दिल्ली में किया गया पुरस्कृत 

एमपीएस स्कूल के श्रेयांश को दिल्ली में किया गया पुरस्कृत 

एमपीएस स्कूल के श्रेयांश को दिल्ली में किया गया पुरस्कृत 

--अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मान समारोह में राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा का मिला सम्मान 
--स्कूल के अन्य 11 छात्रों को भी मिला पदक व प्रशस्ति पत्र 
--सांसद प्रवीण पटेल और डायरेक्टर गोल्डी सिंह ने बच्चों को दी शुभकामनाएं 

हनुमानगंज ।
हिंदी विकास संस्थान न‌ई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2026 में महेन्द्र प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल अंदावा के 11 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल व प्रशस्ति पत्र हासिल किया है। स्कूल के एक छात्र श्रेयांश यादव को प्रधानमंत्री संग्रहालय, न‌ई दिल्ली में 30 जनवरी को राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान दिया गया है जबकि एमपीएस स्कूल के ही 9 बच्चों ने स्वर्ण पदक तथा दो बच्चों ने रजत व कांस्य पदक व प्रशस्ति पत्र हासिल किया है। इंग्लिश मीडियम स्कूल में हिंदी भाषा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिंदी विकास संस्थान ने स्कूल की प्रधानाचार्या रागिनी सिंह व शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र भेजा हैं। सभी पदक व प्रशस्ति पत्र डाक द्वारा शुक्रवार को प्राप्त हुआ। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल व उनकी पत्नी (डायरेक्टर) गोल्डी सिंह ने प्रधानाचार्या की प्रशंसा करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


प्रयागराज से राजेंद्र पटेल की रिपोर्ट