प्रयागराज में अनोखा शिव मंदिर जहां ताले में छपी है किस्मत की चाबी
प्रयागराज में अनोखा शिव मंदिर जहां ताले में छपी है किस्मत की चाबी
आस्था और विश्वास का प्रतीक बना ताला वाले महादेव मंदिर
प्रयागराज
संगम नगरी प्रयागराज के मुट्ठीगंज क्षेत्र में प्राचीनतम शिव मंदिर नागेश्वर धाम जहां आस्था और विश्वास का का प्रतीक बना हुआ है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नतें मांगने के लिए यहां अपनी किस्मत की ताले की चाबी यहां पर लगाई जाती है। जी हां आपको बता दें कि प्रयागराज की आर्यकन्या चौराहे पर स्थित नागेश्वर धाम मंदिर जहां ताले वाले मंदिर के नाम से विख्यात है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं यहां पर लेकर आते हैं और यहां पर ताला और विधि विधान पूजन अर्चन करते हैं भगवान भोलेनाथ उसे पूरा करते हैं। यही नहीं मंदिर की पुजारी बताते हैं कि जो भी श्रद्धालु अपना ताला यहां पर लगता है उसकी पूरी फोटो और उसका संकल्प के साथ यहां पर भगवान भोलेनाथ से अर्जी लगाई जाती है। श्रद्धालुओं के मनोकामना पूर्ण होने पर उसे ताला की चाबी श्रद्धालु जब लेकर आता है तो यहां पर विधि विधान से पूजन अर्चन करता है। प्रयागराज मैं विभिन्न प्रदेशों से और राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। आस्था और विश्वास के प्रतीक के रूप में यहां नागेश्वर धाम मंदिर में पूजा अर्चन करते हैं।
प्रयागराज से जितेंद्र शुक्ला की खास रिपोर्ट
admin